Surprise Me!

अनंत सिंह की मोकामा सीट पर एनडीए नेताओं का प्रचार, कांग्रेस ने लगाए आरोप 

2025-11-03 13 Dailymotion

बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया जा चुका है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। अनंत सिंह अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेल में ही रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उनकी सीट पर प्रचार करने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह पहुंचे। अब उनके इस प्रचार पर कांग्रेस हमलावर है।